Logo
Coming Soon

Baba aisa var dhundho na

Rishabh Sharma
बाबा ऐसा वर ढूँढो ना जिसको गिनती कम आती हो प्यार करे तो ज़्यादा कर दे मेरे दुख को आधा कर दे मेरे साथ बराबर रोए मैं जांगू तो वो ना सोए बाबा ऐसा वर ढूँढो औरत जिसकी ढाल रही हो जो ममता में माँ को समझे ना बोलूँ तो ना को समझे जली रोटियाँ हसकर खाये वो भी मेरा हाथ बटाये जिसको औरत समझ में आए बाबा ऐसा वर ढूँढो राहें देख के पाँव ना मोडे आपके जैसे हाथ ना छोड़े मेरी बेटी जिसे देख कहे अपने जैसा वर ढूँढो ना बाबा ऐसा वर ढूँढो ना